
हनुमानगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में रविवार को कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती के संकल्प के साथ मनाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर ने पार्टी ध्वज का विधिवत ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी विशेष रूप से मौजूद रहे। आयोजन की शुरुआत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से सामूहिक रूप से वंदे मातरम् के गायन से की गई। इसके पश्चात भारत माता के जयकारों के साथ ध्वजारोहण हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर व पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी और ऐतिहासिक पार्टी है, जिसने आजादी की लड़ाई से लेकर लोकतंत्र की मजबूती तक हर दौर में अहम भूमिका निभाई है। कांग्रेस पार्टी 140 वर्षांे से सामाजिक न्याय, समानता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करती आ रही है। वर्तमान समय में देश को एकजुटता, सद्भाव और संवैधानिक मूल्यों की सबसे अधिक आवश्यकता है और कांग्रेस पार्टी ही इन मूल्यों की सच्ची वाहक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करें। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के इतिहास और उसके योगदान को याद करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस मौके पर रामेश्वर चांवरिया, प्रेमराज नायक, जगदीश राठौड़, गुरदीप चहल, मनोज सैनी, मनोज बड़सीवाल, देहात ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिंह सिद्धू, राजपाल बेनीवाल, हरप्रीत ढिल्लों, जयराम ढुकिया, लोकेश भाटी, मांगीलाल स्वामी, मनमोहन सोनी, विजय गोंद, सुरेंद्र मारवाह, रामस्वरूप भाटी, बृजलाल मीणा, शाहरुख, बंसीलाल, ईशान चायनाण, हरि सिंह, आशीष बिश्नोई, सुशील कुमार, राजेंद्र बराड़, रायसाहब, रवि दादरवाल, गुरपाल मान, रणवीर नायक, विजय टाक, शीशपाल, हेतराम भाटी, हरिओम शर्मा, मोहनलाल इंदलिया, संदीप सियाग, यश चिलाना, रामेश्वर लाल, सुरेश दास, गुरप्रीत मान, गंगाराम खटीक, जयपाल गिरी, मलकीत सिंह, मदीना बाई, सुरेंद्र खटीक, नानकराम, अमजद खान, बबलू खान, अविनाश भाट मौजूद रहे।
