संगरिया। एस.के.एम पब्लिक स्कूल ग्रामोत्थान विद्यापीठ, संगरिया में वर्ष 2025-26 का वार्षिक समारोह एवं शैक्षणिक प्रदर्शनी बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं अतिथियों की उपस्थिति से विद्यालय परिसर उत्सवमय वातावरण में परिवर्तित हो गया। प्राचार्य शाह कृष्ण मुरारी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था सचिव सुखराज सिंह सलवारा, संतोष अग्रवाल, डा.सुरेन्द्र सहारण, प्राचार्य जी वी शिक्षा महाविद्यालय , अनूप कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक विनोद कुमार राव, प्राचार्य जी वी उ मा वि स्नेहलता गाबा,प्राचार्य जी वी कन्या विद्यालय ने मां सरस्वती एवं स्वामी केशवानंद जी के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया । सभी अतिथियों को विद्यालय के स्काउट की कलर पार्टी के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर स्काउटर योगेश भोबिया के नेतृत्व में दिया गया।

इसके पश्चात अतिथियों के द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया जिसमें छात्रों के द्वारा तैयार हैंडीक्राफ्ट, आर्ट एण्ड क्राफट, खादी एवं हस्तशिल्प सामग्री, ट्रैवल एण्ड टूरिज्म, फाईनेशियल लिटरेसी, ब्लॉक प्रिंटिंग ,ब्लू- पॉटरी ,विज्ञान मॉडल , आई टी, मास मीडिया, साइंस माॅडल, हरबल हेरीटेज, ब्यूटी एण्ड वेलनेस, स्काउट गैजेटस, मास्क मेंकिंग तथा रोबोटिक्स में छात्रो के द्वारा आटोमेटिक टोल बूथ, मोबाइल ऑपरेटेड बल्ब व पंखा, ऑटोमेटिक सेंसर डस्टबिन, मिट्टी नमी सेंसर, 3डी पेन, रिमोट कंट्रोल रोबोट आदि प्रोजेक्ट विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। प्राइमरी छात्रों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें राजस्थानी नृत्य, ऑपरेशन सिंदूर पर लघु नाटिका, मोबाइल समस्या पर नाटक, हरियाणवी नृत्य, पंजाबी लोक नृत्य, कव्वाली, राधा कृष्ण महारास, योगा डांस, खेजड़ी – अमृता देवी का बलिदान पर नाटिका एवं अंत में पंजाबी गिद्दे ने दर्शकों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि सचिव सुखराज सिंह सलवारा ने अपने भाषण में अभिभावकों से कहा कि अपने बच्चों को रोबोट न बनायें , उन्हें अच्छा नागरिक बनाएं । कोचिंग करने पर इतना दबाव न डालें , स्कूली शिक्षा पर ध्यान देने एवं जोर देना चाहिए । बालिका शिक्षा पर उन्होंने बताया कि जब वर्तमान प्रबंध समिति ने पहली बार 1997 में कॉलेज खोला था तो केवल 7 छात्राओं का नामांकन था जो धीरे-धीरे बढ़ता गया इस तरह बालिका शिक्षा को स्वामी केशवानंद जी की संस्था ग्रामोत्थान विद्यापीठ ने खूब बढ़ावा दिया है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्तर पर कक्षा 12 के भव्या मरेजा को 2100 रुपये एवं चांदी का सिक्का , कक्षा 10 के टाॅपर सिद्वार्थ ऐरी को सिल्वर मेडल व अक्ष कोचर कक्षा 12 को भी सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा कक्षा 12 के मनताजवीर सिंह, जसनदीप कौर, शरणदीप कौर, आयुषी, प्रिंसी झोरड, विश्वप्रकाश सिंघाल व कक्षा 10 के पूरक गुप्ता, अर्पित कम्बोज, पलविश, शाश्वत गुप्ता, परनीत कौर, जयन्त, जीयांस , हर्षित, ध्रुव, शनवीर, जशनप्रीत, पलक, अभिजोत, नाज, गरिमा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

खेल कूद में राष्ट्रीय स्तर पर रेहान भाकर व मानव, इसके अतिरिक्त राज्य स्तरीय पर चयनित अरमान, रोनक, हरमन, गुरकीरतन, संजीव, हेमंत, सुजल, रिकूदमन, अनमोल, पवनदीप को भी सम्मानित किया गया। इसी तरह राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड में लवजोत सिंह, हितेन्द्र सहारण, शौर्य, हरमन, नमन खद्दा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डा.विकास गुम्बर, अशोक जैन, प्राचार्य विकास शर्मा, दीदार सिंह, प्रताप सिंह-पुलिस थाना संगरिया आदि अतिथियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम व प्रदर्शनी की सराहना की।

अंत में विद्यालय प्राचार्य एस.के.मुरारी ने अपने वार्षिक स्कूल रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, नवाचार एवं व्यावहारिक ज्ञान का विकास होता है। उन्होंने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए शिक्षकों एवं अभिभावकों को धन्यवाद दिया। यह आयोजन विद्यालय के लिए गौरव का क्षण रहा और सभी के मन में एक सुखद स्मृति बनकर अंकित हो गया। आभार व्यक्त करते हुए, वरिष्ठ शिक्षक आस मोहम्मद ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में मंच संचालन शिक्षिका सरिता झा एवं शैलजा शाह के नेतृत्व में विद्यालय की छात्राओं हर्षिका, हरएकनूर, वृतिका, रतना, खवाहिश, वसुंधरा ने जोरदार तरीके से हिंदी एवं अंग्रेजी में कर अपनी छाप छोड़ी।
