सूरतगढ़ थर्मल। डॉ. अंबेडकर नवयुवक संघ सूरतगढ़ के तत्वाधान में संघ की कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा कोषाध्यक्ष डॉ. सुरेश परिहार के माइंडकेयर हॉस्पिटल में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक का शुभारम्भ भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। तत्पश्चात जांबाज पुलिस इंस्पेक्टर ज्योति नायक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद संघ के तत्कालीन पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यगणों का सम्मान किया गया। उपजिला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सूरतगढ़ में जॉइन करने पर डॉ. अंकिता सिंह को सभी सदस्यों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस अवसर पर डॉ. अंकिता सिंह द्वारा पार्टी का आयोजन भी किया गया। संघ के पदाधिकारियों के सुझाव पर यह निर्णय लिया गया कि डॉ. अंकिता सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ प्रत्येक माह के एक शुक्रवार को निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन करेंगी। जिससे आमजन को स्वास्थ्य लाभ मिल सके। बैठक में संघ के स्थायी कार्यालय भवन निर्माण एवं आगामी अंबेडकर जयंती कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष मनिंदर सारसर, सचिव दलीप करडू, जेपी बालानी, सभा अध्यक्ष साहब राम छीपा, कोषाध्यक्ष डॉक्टर सुरेश परिहार, प्रचार मंत्री बजरंग राठी, चिमनलाल भाटिया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष परसराम भाटिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
