सूरतगढ़। नये न्यायालय भवन के लिए बजट आवँटन और एक और अपर जिला न्यायालय खोलने की मांग को लेकर बार संघ न्यायिक द्वारा किये जा रहे आंदोलन के समर्थन में जिले की बार संघो के पदाधिकारीयों के साथ बैठक हुई। बैठक के बाद अधिवक्ताओं एडीएम को ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को जिले भर की अदालतों में कार्य स्थगन रख आंदोलन का समर्थन किया गया। आंदोलन के समर्थन में बार काऊंसिल सदस्य कुलदीप शर्मा, पूर्व महाधिवक्ता नीरज ग़ुज्जर, जयपुर की अधिवक्ता लता सारड़ा, बार संघ श्रीगंगानगर के सचिव लक्ष्मणराम, पूर्व अध्यक्ष सीताराम बिश्नोई, धर्मेंद्रकुमार, रायसिंहनगर बार अध्यक्ष जीतेन्द्र सोनी, खेल मंत्री रवि मालिया, सादुलशहर बार संघ अध्यक्ष सुभाष पटीर, राजस्व बार संघ सचिव साहबराम स्वामी, रामप्रताप तिवाड़ी, चूरू से एडवोकेट सुनील मेघवाल ने सक्रिय सहभागिता करते हुए धरना स्थल पर पहुंच समर्थन दिया व अपने सम्बोधन में शीघ्र बजट आवँटन व अपर जिला न्यायालय खोलने की मांग रखी। बिश्नोई सभा सूरतगढ़ की और से सदस्य बलदेव बिश्नोई ने सभा का समर्थन पत्र सौंप आंदोलन में समर्थन व सहयोग देने की घोषणा की। धरना स्थल पर हुई सभा के बाद बाहर से अधिवक्ता के साथ अध्यक्ष अनिल भार्गव के नेतृत्व अधिवक्ता उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देने गये। उपखण्ड अधिकारी भरत जय प्रकाश मीणा व अधिवक्ता के बीच आंदोलन की सूचना राज्य सरकार को पूर्व में सूचना न भेजने के सवाल पर उपखण्ड अधिकारी के बीच में उठकर जाने पर माहौल गरमा गया। इस पर अधिवक्ताओं ने उपखण्ड कार्यालय की गैलरी में धरना शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंच एडीएम दीनानाथ बाबल ने अधिवक्ताओं के साथ वार्ता कर समस्या को उच्च स्तर पर भिजवाए जाने का भरोसा दिलाया व अधिवक्ताओं का ज्ञापन लिया। मांगो को लेकर अधिवक्ताओं का धरना आठवें दिन व क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। पूर्व अध्यक्ष राकेश झोरड़ व अधिवक्ता मदन भाम्भू को वरिष्ठ अधिवक्ता प्रताप सैनी व कुलवंत सिंह सिधु ने माला पहना अनशन पर बैठाया। धरने को सम्बोधित करते हुए ताराचंद स्वामी, ताराचंद कड़वा, विकासदीप गाबा, हरिशंकर शर्मा, मनीष अग्रवाल, रामसिंह सेखों, बजरंग स्वामी, ठाकुर सिंह, महफूज आलम, पूनम शर्मा कैलाश वर्मा, राजेंद्र स्वामी, सतपाल सिहाग, अनीता सैन, रामू छिम्पा, राजसिंह बूक, महेश स्वामी अभिषेक गुम्बर, अमित कपूर आदि ने सम्बोधित करते हुए मांगे माने जाने में हो रही देरी पर आक्रोश व्यक्त किया।
