
हनुमानगढ़। भाजपा के अलवर जिला संगठन सहप्रभारी एवं हनुमानगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक का जन्मदिन शनिवार को सादगी, सेवा और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाजोपयोगी कार्यांे को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए। जन्मदिन के उपलक्ष्य में टाउन स्थित यातायात पुलिस शाखा के सामने पूर्व टाउन नगर मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में ब्रेड-पकौड़े का भंडारा लगाया गया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने गायों के लिए हरा चारा एवं गुड़ का वितरण कर गोसेवा की। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि देवेंद्र पारीक का व्यक्तित्व सदैव कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और प्रेरणा देने वाला रहा है। पारीक के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भाजपा संगठन निरंतर मजबूत हुआ है और कार्यकर्ताओं को सेवा व समर्पण की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा मिली है। देवेंद्र पारीक केवल एक संगठनात्मक नेता नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने देवेंद्र पारीक के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस मौके पर भागीरथ सुथार, राम कुक्कड़, हनुमान वर्मा, खेमचंद्र तेजवानी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, टाउन में ही देवेंद्र पारीक के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा देहात मंडल के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में शनि मंदिर में शनि देव की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा-अर्चना के बाद शनि मंदिर के बाहर छोले-पूरी एवं खीर का भंडारा लगाया गया। भंडारे में कलवंत वर्मा, जयपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, मदन सोनी, जसवीर मान, हाकम सिंह, महेंद्र सिंह, लाभ सिंह, पंछी सिंह, धर्मंेद्र सिंह, कुलवीर सिंह, राजेश जिनागल, दयाराम शर्मा सहित कई कार्यकर्ताओं ने सेवा दी।
