सूरतगढ़ थर्मल। राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के प्रदेश महामंत्री सतीश राठौड़, भारतीय मजदूर संघ के विद्युत प्रभारी मुकेश सोलंकी, श्रीगंगानगर जिला मंत्री राजीव एक दिवसीय प्रवास पर सूरतगढ तापीय विधुत परियोजना की आवासीय कालोनी स्थित भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय पर पहुंचे। इस दौरान उनका भव्य स्वागत भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों द्वारा पटके पहना कर किया गया। इस अवसर पर इकाई के अध्यक्ष सुखदेव राज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कर्मचारियों की वाजिब मांगों को रखा। सुभाष वर्मा ने प्रदेश महामंत्री के समक्ष उत्पादन निगम में बहुत लंबे समय से तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं हुई है और 1998 से वह लोग एक ही टेक्नीशियन द्वितीय के पद पर ही कार्य कर रहे हैं। चमोला ने इस अवसर पर कहा कि तकनीकी कर्मचारियों के अवकाशों को अन्य कर्मचारियों को सम्मान करने की मांग को तत्काल प्रभाव से पूरा करवाया जाए। भारतीय मजदूर संघ प्रदेश विद्युत प्रभारी और राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के प्रदेश महामंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि, ऊर्जा मंत्री से निकट भविष्य में होने वाली बैठक में इन मांगों को मंत्री के समक्ष रखकर पूरा करवाया जायेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भारतीय मजदूर संघ के सदस्य ईकाई अध्यक्ष सुखदेव राज, ईकाई महामंत्री प्रेम छिम्पा, संयुक्त व्यवस्था परिषद सदस्य रामेंद्र शर्मा, सुनिल जालप, देवी लाल, सुभाष वर्मा, मेजर सिंह विनोद माहर, अनिल मिन्हास, पी सी वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
