रावतसर। महेश्वरी समाज की बेटी लता सारड़ा के रावतसर आगमन पर माहेश्वरी महिला मंडल एवं माहेश्वरी समाज सेवा समिति, रावतसर के संयुक्त तत्वावधान में माहेश्वरी भवन में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अधिवक्ता लता सारड़ा का पारंपरिक राजस्थानी संस्कृति के अनुरूप राजस्थानी साफा पहनाकर, पटका ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के उपाध्यक्ष एडवोकेट निर्मल माहेश्वरी ने अधिवक्ता लता सारड़ा के संघर्षपूर्ण जीवन, निरंतर परिश्रम और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता लता सारड़ा को इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ जूरिस्ट, लंदन में भारत के महिला विभाग की अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया था और वे इस गौरवशाली पद को प्राप्त करने वाली राजस्थान की पहली महिला हैं।

एडवोकेट माहेश्वरी ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल महेश्वरी समाज बल्कि पूरे प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय है तथा लता सारड़ा का यह संघर्ष और सफलता समाज की बेटियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है, जो यह सिद्ध करता है कि दृढ़ संकल्प, मेहनत और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।समाजजनों ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महिला मंडल की ओर से अध्यक्ष उषा जाजू, सहसचिव बबीता सोमानी, उपाध्यक्ष कुसुम बियानी, कोषाध्यक्ष संध्या सोमानी, संजू पेड़ीवाल एवं मधु बिहानी उपस्थित रहीं। वहीं माहेश्वरी समाज सेवा समिति की ओर से अध्यक्ष पवन बिहानी,उपाध्यक्ष मनोज करवा, सांस्कृतिक मंत्री राहुल मूंधड़ा, प्रचार मंत्री लालचंद सारडा सहित सुरेंद्र बिहानी, रमेश जाजू, उमेशमल बागड़ी, सुरेंद्र करवा, महेंद्र सारडा ,नरेश सिंगची,नथमल सोमानी ,दिनेश चांडक एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। समारोह का समापन समाज में गर्व, एकजुटता और उत्साहपूर्ण वातावरण के साथ हुआ।
