
हनुमानगढ़। श्री सैन धर्मशाला जंक्शन में सैन समाज समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सैन समाज समिति उपाध्यक्ष विजय कृष्ण जाखड़ सैन ने की। बैठक में 3 जनवरी 2026 को सावित्री बाई फुले की जयंती पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर एवं मातृशक्ति सम्मान समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। सामाजिक मंच से नियुक्त आवश्यक समन्वय को मजबूत करने की दृष्टि से प्रेरक मंच सचिव दुर्गादत्त सैनी ने सावित्री बाई के संघर्ष मय जीवन के बारे में बैठक की सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने बताया कि सावित्री बाई एक शिक्षिका थी और उस समय की सामाजिक व्यवस्था के विभिन्न कठिन पहलुओं को झेलते हुए पिछड़ों के हर एक विकास को तथा समय की दशा-दिशा को संघर्ष मय जीवन के साथ, उन्नत करने में शिक्षा को ही महत्वपूर्ण बताया था। अति पिछड़ों के लिए संबल में शिक्षा ही सहायक व समर्थ सिद्ध होगी, पर जोर दिया था। ऐसे में आज हमें शिक्षा के मार्गदर्शन से ही आपसी समन्वय, सहयोग, समझ, संगठन हेतु कठिन परिश्रम करना आवश्यक हो गया है। बैठक में ओमप्रकाश दिनोदिया, देवीलाल भाटी, गजेन्द्र सिंह गहलोत, महावीर प्रसाद पड़ीहार, विजय कृष्ण जाखड़ सैन, अभिमन्यु गहलोत, ओमप्रकाश सिलोदिया, रामपाल टॉक्सिया, कृष्ण गहलोत, विजय गहलोत उपस्थित रहे। बैठक में सैन समाज के नागरिकों ने अधिकाधिक संख्या में भागीदारी करने का आह्वान किया गया।
