हनुमानगढ़। टाउन के राजा कोठी के सामने आज कांग्रेस व अन्य दलों को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए युवाओं के सम्मान में स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने स्थानीय राजनीति में नई ऊर्जा का संचार किया और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को दर्शाया। कार्यक्रम के आयोजक निखिल जेदिया व अंकप्रीत सिद्धू रहे, जिनके नेतृत्व में यह कार्यक्रम सुव्यवस्थित और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के युवा नेता अमित सहू रहे। उनके साथ जिला महामंत्री प्रदीप एरी, जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण तायल, नगर मंडल अध्यक्ष नितिन बंसल, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. निशांत बत्रा, आशीष पारीक, अपारजोत, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता प्रेम बंसल, महादेव भार्गव, महिला जिला मंत्री शिमला मेहंदीरत्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का पारंपरिक सनातनी पटका पहनाकर व माल्यार्पण कर भव्य अभिनंदन किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अमित सहू ने कहा कि भाजपा युवाओं की पार्टी है और आज देश व प्रदेश में जो विकास दिखाई दे रहा है, उसमें युवाओं की अहम भूमिका है।

उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। जिला महामंत्री प्रदीप एरी ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए युवाओं से आगामी नगर परिषद एवं पंचायत राज चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। नगर मंडल अध्यक्ष नितिन बंसल ने कहा कि आने वाले समय में नगर परिषद और पंचायत राज संस्थाओं में भाजपा का बोर्ड गठन सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। वहीं विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. निशांत बत्रा ने सनातन संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर मंचासीन रहे प्रमुख कार्यकर्ताओं में सन्नी घावरी, सुमित कंडा,पवन मौर्य प्रदीप तिवारी, रिपुदमन, सोनू मीणा, साहिल बलाड़िया, हर्षवर्धन, निखिल, रमेश सिहाग, नरेंद्र पुरी, मुकेश ओड, पूर्व पार्षद विनोद वर्मा, विनोद कायथ, भारत सोरगर सहित अनेक नाम शामिल रहे।

सभी का माला पहनाकर और सनातनी पटका देकर सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में विशाल ढाका, विशाल जाखड़, हर्षवर्धन, नरेंद्र पुरी, युवराज, लकी बेनीवाल, गुलाब नबी, चांद, मुकेश, प्रशांत प्रजापति, बादल कंडा, शंकर भाट, रजनी, बबली, सुमित कंडा, अंश मीणा, सोनू सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों निखिल जेदिया व अंकप्रीत सिद्धू ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं व युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। स्नेह मिलन कार्यक्रम आपसी संवाद, सम्मान और संगठनात्मक एकता का प्रतीक बनकर उभरा।
