रावतसर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को नगर कांग्रेस कमेटी रावतसर अध्यक्ष रोशन दीन हांसल के नेतृत्व में रावतसर शहर के युवा नेता सहित कांग्रेस जनों ने उपखंड अधिकारी संजय अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान युवा नेता शिव भगवान रैगर ने उपखंड अधिकारी को बताया कि एसआईआर के नाम पर कांग्रेस के मूल वोटों को काटने की भाजपा की साजिश चारों तरफ चल रही है, जो कांग्रेस जनों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगी। शिव भगवान रैगर ने उपखंड अधिकारी को निष्पक्ष होकर एसआईआर पूर्ण करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायतीराज, नगरपालिका, नगर निगम, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में इस प्रकार की धांधली कांग्रेस को स्वीकार नहीं होगी। इस मौके पर नगर कांग्रेस कमेटी रावतसर के अध्यक्ष रोशन दीन, सुरेंद्र हुड्डा, बबलू सलीम पार्षद, सीताराम पार्षद, गोविंद सांगवाल, संजीव भादू, जेपी गोदारा, असरफ कुरैशी, देवीलाल नाथ, सजय मेघवाल, अजय कुमार, सुरेश कुमार आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने उपखंड अधिकारी को चेतावनी दी कि अगर एसआईआर में धांधली हुई तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मूल वोटों की रक्षा करना उनकी जिम्मेदारी है और वे इसके लिए हर संभव कदम उठाएंगे। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे एसआईआर प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और अगर जरूरत पड़ी तो वे उच्च अधिकारियों से भी शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी करेंगे और किसी भी प्रकार की धांधली को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
