चारणवासी। भारतीय सेना की 21 जाट रेजिमेंट में तैनात गांव फेफाना के जवान सुरेश कुमार ज्याणी ने देश सेवा करते हुए वीरगति प्राप्त की है। लेह-लद्दाख की अत्यधिक ऊंचाई और भीषण बर्फबारी के दौरान ड्यूटी करते समय सुरेश ज्याणी को स्नो ब्लाइंडनेस और अन्य शारीरिक जटिलताएं हो गई थी वे पिछले 12 दिनों से दिल्ली के आर्मी बेस हॉस्पिटल में भर्ती थे और अपनी जिंदगी के लिए कड़ा संघर्ष कर रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 03:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। सुरेश ने साल 2015 में भारतीय सेना ज्वाइन की थी और तब से वे पूरी निष्ठा के साथ अपना कर्तव्य निभा रहे थे। शहीद का पार्थिव देह उनके पैतृक गांव फेफाना लाया जाएगा। अंतिम यात्रा वाहन तिरंगा रैली के की अगुवाई में भादरा मोड़ से शुरू होकर उनके घर तक पहुंचेगी, जहां सुबह 9:00 बजे पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूरा क्षेत्र अपने इस वीर सपूत की शहादत पर गर्व कर रहा है और शोक की लहर।
