हनुमानगढ़। वेलनेस विंग्स फाउंडेशन द्वारा एक सराहनीय पहल के तहत नगर परिषद प्राथमिक पाठशाला, प्रेम नगर, हनुमानगढ़ टाउन में विद्यार्थियों को किताबें, कॉपियां एवं पेन वितरित किए गए। इस अवसर पर बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।


कार्यक्रम के दौरान वेलनेस विंग्स फाउंडेशन के डायरेक्टर संदीप सिहाग ने बताया कि शिक्षा ही समाज के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना संस्था का मुख्य उद्देश्य है, ताकि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में पढ़ाई से वंचित न रहे। इस अवसर पर संदीप सिहाग, नित्या चौधरी, प्रहलाद नोखवाल, कर्ण शर्मा, ऊषा शर्मा, अक्षित, रमेश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
