ऐलनाबाद। महाशिवरात्रि का पवित्र त्यौहार आज ऐलनाबाद में बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया । सुबह पांच बजे से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था जो दिनभर चलता रहा। शिव मंदिरों में भोले बाबा का अभिषेक बड़ी श्रद्धा आस्था के साथ पूरे विधि- विधान से किया गया । ऐलनाबाद शहर में नोहर रोड स्थित शिवपुरी (कल्याण भूमि) में शिव मंदिर, हनुमानगढ़ रोड से स्थित भूतेश्वर नाथ महादेव शिवालय में सुबह से ही भोले शंकर की पूजा-अर्चना की जा रही थी । मंदिरों में पुजारियों द्वारा श्रद्धालुओं का पूरे मंत्रों के उच्चारण के साथ दूध, दही, गने के रस, फल, फूल और बेल पत्रों से पूजा अर्चना करवाई।

सभी मंदिर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज रहे थे। कुछ मंदिरों में भोले बाबा के अभिषेक के पश्चात शिवलिंग पर जल अर्पित करने वाले श्रद्धालुओं की लम्बी लम्बी लाइनें देखी गई। श्रद्धालुओं ने बड़ी आस्था और विश्वास के साथ जलाभिषेक किया और भोले बाबा से सुख समृद्धि की मंगल कामना की। महाशिवरात्रि का पावन पवित्र त्यौहार के अवसर पर मंदिरों को भव्य ढंग से सजाया गया था। शिव रात्रि और महाशिवरात्रि के मौके पर भोले बाबा के दर्शन का विशेष महत्व माना गया है।

ऐसी मान्यता है कि भोले बाबा से प्रार्थना करने से श्रद्धालुओं को मन वांछित फल की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि पर मंदिर में पूजा अर्चना करने आये श्रद्धालुओं ने कहा कि वह लम्बे समय से शिव मंदिर में भोले बाबा के दर्शन करने और पूजा अर्चना करने आते है. और भोले बाबा उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में पूजा अर्चना करने से भोले बाबा बहुत खुश होते हैं और श्रद्धालुओं पर सुख समृद्धि का आशीर्वाद सदा बनाए रखते हैं मंदिर के पुजारी ने कहा कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व का बहुत विशेष महत्व माना जाता है उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की शादी हुई थी। आज भोले बाबा का गंगाजल, दूध,गने के रस, फल, शहद, बेलपत्र आदि से पूजा अर्चना करने से भोले बाबा बहुत प्रसन्न होते हैं और मन वांछित फल प्राप्त होता है.
