
हनुमानगढ़। भजनलाल सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान-नव उत्थान, नई पहचान’ अभियान के अंतर्गत सुशासन पखवाड़ा के दौरान विकास रथ यात्रा मंगलवार को टाउन शहर के कई वार्डांे में पहुंची। विकास रथों के रूप में संचालित एलईडी वैन गांवों और ढाणियों तक पहुंचकर राज्य सरकार की ओर से बीते दो वार्डांे में किए गए विकास कार्यांे की झलक आमजन को दिखा रही हैं। टाउन शहर की 13 एचएमएच आबादी, ढोली बस्ती, इंदिरा कॉलोनी, अम्बेडकर कॉलोनी, शीला माता मंदिर के पास, लोहिया कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा नेता अमित चौधरी, रथ यात्रा के विधानसभा क्षेत्र संयोजक आशीष पारीक, जिला महामंत्री प्रदीप ऐरी, नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन बंसल मौजूद रहे। यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अमित चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले दो सालों के दौरान सभी वर्गांे के उत्थान के लिए कार्य किया है, जिसके कारण प्रदेश तेजी से विकास पथ पर आगे बढ़ा है। अमित चौधरी ने नागरिकों से राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का फायदा उठाने का आग्रह करते हुए उनसे सीधा संवाद कर केन्द्र-राज्य सरकार की विकास एवं व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, लाभ राशि और इससे धरातल पर आए परिवर्तन के सम्बंध में फीडबैक लिया। उनकी समस्याओं को सुनते हुए समाधान के तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिए। आशीष पारीक ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दूरदर्शिता से नीतियों और योजनाओं की वास्तविक जानकारी सीधे आमजन तक पहुंच रही है, जिससे पारदर्शिता और विश्वास दोनों मजबूत हो रहे हैं। प्रदीप ऐरी ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक सुशासन, पारदर्शिता और विकास पहुंचाना है। नितिन बंसल ने कहा कि राज्य सरकार ने दो वर्षांे के कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं, जिसका आमजन को फायदा मिला है। सरकार ने पिछले दो वर्षांे में किसान, महिला, युवा और गरीब वर्ग को सशक्त बनाने के लिए कार्य किए हैं। इस मौके पर जिला मंत्री शिमला मेहन्दीरता, रथ यात्रा सह संयोजक झमन पाइवाल, भगवान सिंह खुड़ी, राकेश मेहन्दीरता, अशोक खिच्ची, राजपाल सिंह, विनोद वर्मा, राजेंद्र वर्मा, राजेंद्र शाक्य, भागीरथ सिरावता, बलदेव सिकलीगर, महेंद्र खरेरां, मोनू पारीक, पृथ्वी गोदारा, दिपेश वाट्स, भगवानाराम सैन, नरेश सिहाग, पवन मौर्य, जीतू कंदोई, डॉ. मनोज स्वामी, सुरेंद्र नरूला मौजूद रहे।

