हनुमानगढ़। जंक्शन स्थित पी आर अकैडमी में नए भवन में शिफ्टिंग के अवसर पर सुंदरकांड पाठ व सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य व्यक्ति विभिन कोचिंग संस्थानों के संचालक अकैडमी के विधार्थी व स्टाफ उपस्थित रहे। अकैडमी के संचालक राजवीर माली ने बताया की संस्था की स्थापना वर्ष 2018 में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को जॉब ओरिएंटेड कोर्स डिप्लोमा फायर सेफ्टी के माध्यम से रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से की गई थी। अकैडमी से पास आउट दर्जन भर विधार्थी फायर सर्विस में सरकारी नौकरी प्राप्त कर चुके हैं वहीं दर्जनों विधार्थी विभिन्न प्राइवेट कंपनियों में अच्छे सैलरी पैकेज पर कार्यरत हैं। गत वर्ष संस्था की ओर से क्षेत्र के सामान्य परिवारों के बच्चों के लिए कम फीस में राजयस्त्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग देने का निर्णय लिया गया जिस के तहत मात्र पाँच सो रुपये प्रति माह की सहयोग राशि में कोचिंग करवायी जाती है। कार्यक्रम के आयोजन में पधारे सभी मेहमानों का संस्था के संचालक राजवीर माली ने आभार व्यक्त किया।
