
हनुमानगढ़। श्री खुशाल दास मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की ओर से सोमवार को गांव मक्कासर के गुरुद्वारा साहिब में एक दिन-एक गांव मुहिम के तहत नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श एवं लैब जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गांव सहित आसपास क्षेत्रों से आए लगभग 46 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिला। शिविर में अनुभवी नर्सिंग स्टाफ, लैब टेक्नीशियन ने डॉ. चन्दन जिन्दल के नेतृत्व में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित परामर्श दिया। इस दौरान सर्दी-जुकाम, बुखार, सिरदर्द, पेट संबंधी समस्याओं, जोड़ों के दर्द, त्वचा रोगों और रक्तचाप जैसी सामान्य बीमारियों की जांच की गई। रविन्द्र गोदारा, रणवीर सिहाग, अनिल भांभू, वेद प्रकाश भांभू, बलबीर जांदू ने बताया कि आर्थिक व अन्य कारणों से ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद लोग नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाते हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए एसकेडी हॉस्पिटल की ओर से क्षेत्र के गांवों में रोज फ्री मेडिकल कैंप लगाने की जी शुरुआत की गई है, वो जनसेवा का बहुत ही सराहनीय कार्य है। एसकेडी मेडिकल टीम ने आगामी समय में लगातार ऐसे शिविर आयोजित करने की अपनी प्रतिबद्धता जताई। शिविर में महिलाओं, बुजुर्गांे और बच्चों के स्वास्थ्य की विशेष रूप से जांच की गई। शिविर में हॉस्पिटल समन्वयक अनिल जान्दू, नर्सिंग ऑफिसर छिन्द्रपाल कौर, लैब टेक्नीशियन रीना कुमारी, मार्केटिंग विजय प्रजापत, कुलदीप सिंह, चमकौर सिंह, भागीरथ सहित पूरी मेडिकल टीम मौजूद रही।

