हनुमानगढ़। संविधान सेना एवं डॉ. अम्बेडकर युवा मोर्चा सदस्यों ने मंगलवार को जिला प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा को बजट सुझावों का पत्र सौंपा। इसमें राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड की ओर से कोरोना काल से पूर्व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को दिए गए बकाया ऋण, ब्याज एवं पेनल्टी ब्याज 2 लाख तक माफ करवाने, अनुजा निगम की ओर से संचालित स्वरोजगार के लिए ऋण योजनाओं में आशार्थियों को सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करवाकर दो किश्तों के स्थान पर एक किश्त में ऋण का वितरण करवाने, आवेदन करने के तीन माह के भीतर ऋण प्राप्त करना सुनिश्चित करने, अनुजा निगम की ओर से संचालित ऋण योजनाओं में 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर के स्थान पर 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर ऋण स्वीकृत करने, अनुजा निगम की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं में ऋण वसूली की अधिकतम अवधि बढ़ाकर आठ वर्ष तक करने, एससी व एसटी के लोगों का ऋण माफ करने, अनुजा निगम कार्यालयों में अतिरिक्त पदों का सृजन करने आदि की मांग की गई। इस मौके पर डॉ. अम्बेडकर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश भारतीय, सुरेश बड़गुजर, संविधान सेना के संदीप मेघवाल, सोनू बागड़ी मौजूद रहे।
