हनुमानगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दो केएनजे में अध्ययनरत कक्षा 9वीं की कुल 9 छात्राओं को सोमवार को राज्य सरकार की ओर से नि:शुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। यह योजना छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहन देने तथा विद्यालय तक आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य, एसडीएमसी व एसएमसी के सदस्य, छात्राओं के माता-पिता एवं अभिभावक तथा विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। अतिथियों ने छात्राओं को नियमित अध्ययन, आत्मनिर्भर बनने और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साइकिल प्राप्त कर छात्राओं व उनके अभिभावकों में खुशी और उत्साह देखने को मिला।
