रावतसर। रावतसर की बेटी और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चाईया में शारीरिक शिक्षिका के पद पर कार्यरत कोच कृष्णा स्वामी ने जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। कृष्णा स्वामी का चयन ऑल इंडिया सिविल सर्विस कबड्डी प्रतियोगिता के लिए राजस्थान टीम में हुआ है। 4 फरवरी को जयपुर में आयोजित ट्रायल में शानदार प्रदर्शन के आधार पर कृष्णा स्वामी का चयन किया गया। वे 9 से 14 फरवरी तक चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। कृष्णा स्वामी की इस उपलब्धि से विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थियों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। सभी ने कोच कृष्णा स्वामी को बधाई देते हुए उनके सफल प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी यह सफलता क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
