हनुमानगढ़। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ जिला शाखा की ओर से सरकार की कथित कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ तथा महासंघ के सात सूत्री मांगों को पूर्ण करवाने की मांग को लेकर सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह यज्ञ सरकार की बुद्धि को सही दिशा में मोड़ने और कर्मचारी हित में निर्णय लेने की कामना के साथ किया जा रहा है। महासंघ जिलाध्यक्ष चन्द्रभान ज्याणी एवं जिला मंत्री रामनिवास ने बताया कि सद्बुद्धि यज्ञ 8 फरवरी, रविवार को दोपहर 12.15 बजे जिला कलक्ट्रेट के समक्ष आयोजित होगा। उन्होंने कार्यक्रम में अधिकाधिक कर्मचारियों से शामिल होकर यज्ञ में आहुति देकर संघर्ष को सफल बनाने की अपील की है।
