हनुमानगढ़। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से टाउन स्थित महावीर लैब की ओर से विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर 26 जनवरी से प्रारंभ होकर 31 जनवरी तक लगातार संचालित किया जाएगा। टाउन क्षेत्र में हिसारिया मार्केट के समीप स्थित महावीर लैब में आयोजित इस शिविर के अंतर्गत नागरिकों को फुल बॉडी हेल्थ चेकअप पर 50 प्रतिशत की आकर्षक छूट प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त, यदि एक ही परिवार के तीन या उससे अधिक सदस्य एक साथ जांच करवाते हैं, तो उन्हें 10 प्रतिशत अतिरिक्त छूट का लाभ भी दिया जा रहा है। इस स्वास्थ्य शिविर में अत्याधुनिक एवं पूर्णतः स्वचालित मशीनों के माध्यम से इन्फेक्शन, शुगर, लीवर, किडनी, हार्ट, थायराइड, हड्डियों, पेशाब तथा नसों से संबंधित विभिन्न प्रकार की जांच की जा रही है। सभी जांच सुबह खाली पेट करवाई जाती हैं तथा जांच के दो घंटे के भीतर रिपोर्ट ई-मेल एवं व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध करवा दी जाती है।

महावीर लैब के संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि इस शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को समय रहते अपने स्वास्थ्य की जांच के लिए प्रेरित करना है, ताकि गंभीर बीमारियों का प्रारंभिक अवस्था में ही पता लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान अब तक दो ऐसे मरीज सामने आए, जिनकी जांच में गुर्दों से संबंधित समस्या पाई गई, जबकि उन्हें स्वयं इसकी कोई जानकारी नहीं थी। समय रहते बीमारी का पता चल जाने से अब दोनों मरीज चिकित्सक से परामर्श लेकर उपचार शुरू कर सकेंगे, जिससे भविष्य में गुर्दे खराब होने जैसी गंभीर स्थिति से बचाव संभव हो सकेगा। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक 40 से अधिक मरीजों की जांच की जा चुकी है और शिविर को लेकर आमजन में उत्साह देखने को मिल रहा है। महावीर लैब की यह पहल क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है।
