हनुमानगढ़। गली में स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग के संबंध में वार्ड 45 के वाशिंदों ने मंगलवार को नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। वार्ड 45 के वाशिंदों के अनुसार उनके वार्ड में सामुदायिक केन्द्र के नजदीक संकरी गली है। इस गली में रात्रि के समय अंधेरा पसरा रहता है। इस वजह से आम नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों को आने-जाने में कठिनाई होती है। रात्रि के समय असामाजिक तत्वों की ओर से किसी प्रकार की अपराधिक वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका बनी रहती है। वार्डवासियों ने मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस गली में स्ट्रीट लाइट लगवाई जाए ताकि गली में प्रकाश की उचित व्यवस्था हो सके। इस मौके पर दशरथ दास, लक्ष्मण, विनोद, मिट्ठूराम मौजूद रहे।
