हनुमानगढ़। बीकानेर संभाग में दंत चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। हनुमानगढ़ स्थित चौधरी डेंटल हॉस्पिटल एंड इम्प्लांट सेंटर में अब अत्याधुनिक सीबीसीटी (Cone Beam CT Scan), स्कैनो कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित कॉन्टैक्टलेस डेंटल ओपीडी, लेज़र डेंटिस्ट्री, माइक्रोस्कोपिक लूप्स आधारित उपचार, डिजिटल स्माइल डिजाइनिंग रूम तथा डिजिटल स्कैनर आधारित क्राउन एवं स्माइल ट्रीटमेंट की सुविधाएं शुरू कर दी गई हैं। इन सुविधाओं के साथ यह केंद्र संभाग के सबसे एडवांस्ड डेंटल क्लिनिक के रूप में उभरकर सामने आया है। क्लिनिक संचालक डॉ. कासवान ने बताया कि स्कैनो प्रणाली एक एआई आधारित तकनीक है, जिसमें मरीज बिना किसी शारीरिक संपर्क के कुछ ही मिनटों में अपने दांतों और मौखिक स्वास्थ्य की जांच कर सकता है। यह तकनीक न केवल वर्तमान दंत समस्याओं की पहचान करती है, बल्कि समय पर इलाज नहीं कराने पर भविष्य में संभावित गंभीर बीमारियों का पूर्व आकलन भी प्रस्तुत करती है। उन्होंने बताया कि सीबीसीटी तकनीक द्वारा दांतों, जबड़े, नसों, हड्डी की मोटाई, साइनस तथा इम्प्लांट की स्थिति का थ्री-डी विश्लेषण किया जाता है, जिससे उपचार अधिक सटीक, सुरक्षित और प्रभावी बनता है। वहीं लेज़र डेंटिस्ट्री के माध्यम से मसूड़ों का इलाज, पायरिया, सर्जरी एवं अन्य प्रक्रियाएं कम दर्द, कम रक्तस्राव और तेज रिकवरी के साथ संभव हो पा रही हैं। इसके अतिरिक्त माइक्रोस्कोपिक लूप्स के उपयोग से सूक्ष्म स्तर पर उपचार किया जा रहा है, जिससे रूट कैनाल, इम्प्लांट तथा जटिल दंत प्रक्रियाओं में सफलता की संभावना और अधिक बढ़ गई है। डिजिटल स्माइल डिजाइनिंग रूम और डिजिटल स्कैनर की सहायता से मरीज को इलाज से पहले ही अपनी संभावित मुस्कान और क्राउन का डिजिटल प्रीव्यू देखने की सुविधा मिल रही है। इन आधुनिक सुविधाओं के शुरू होने से अब हनुमानगढ़ सहित पूरे बीकानेर संभाग के मरीजों को बड़े शहरों की ओर रुख करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और उन्हें राजस्थान स्तर की उन्नत डिजिटल दंत सेवाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो सकेंगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चौधरी जसवंत सिंह कस्वां (नेशनल प्रेसिडेंट, ऑल इंडिया कसवां खाप) ने आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि क्षेत्र में अत्याधुनिक दंत चिकित्सा सुविधाओं की शुरुआत सराहनीय पहल है। विशिष्ट अतिथियों में धर्मपाल कस्वां (डिस्ट्रिक्ट इनकम टैक्स ऑफिसर), एसकेडी विश्वविद्यालय के संस्थापक बाबूलाल जुनेजा, पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी, निवर्तमान सभापति सुमित रणवां, एसआरएस शिक्षण संस्थान के जिलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, डॉ. सुनील बेनीवाल, चौधरी रणजीत सिंह, नरेंद्र कस्वां (एडवोकेट, अध्यक्ष बार एसोसिएशन पीलीबंगा), डॉ. राधा बेनीवाल (एमडी फिजिशियन) एवं अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष सुभाष बंसल, नव दुर्गा मंदिर समिति अध्यक्ष प्यारेलाल बंसल, हेमंत गोयल, सतवीर कस्वा, जाट समाज अध्यक्ष इंदरपाल रणवा उपस्थित रहे। इस मौके पर डॉ. अनमोल कस्वां (एमडीएस, पीरियोडोंटोलॉजी एवं ओरल इम्प्लांटोलॉजी), फेलो-इंडियन सोसाइटी ऑफ ओरल इम्प्लांटोलॉजी (जयपुर) एवं फेलोशिप इन डिजिटल स्माइल डिजाइनिंग (दिल्ली) ने बताया कि अस्पताल में लेजर डेंटिस्ट्री के माध्यम से बिना खून और बिना दर्द के इलाज की सुविधा दी जाएगी। कार्यक्रम में दून ग्रुप की ओर से डॉ. रचना कस्वां (एमडीएस), लक्ष्मी नारायण कस्वां (डायरेक्टर), वीरेंद्र पाल सिहाग (चेयरमैन), गमदूर सिंह मान (प्रिंसिपल), डॉ. मननत सिहाग (एमबीबीएस), देव सिहाग, राहुल देव एवं गुरदीप सिंह कांडा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
