चारणवासी। गांव जनानियां के राउप्रावि में प्रतिभा सम्मान एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन कार्यवाहक प्रधानाध्यापक संजय सहारण की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि के पूर्व पंचायत समिति सदस्य हनुमान सिहाग, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.राजकुमार छिंपा, सेवानिवृत्त सैनिक सतपाल ज्याणी,पूजा महंत गोगामेड़ी और सरपंच प्रतिनिधि रघुवीर सिंहमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय की प्रतिभाओं, भामाशाहों और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान विद्यालय विकास हेतु ग्रामीणों और भामाशाहों द्वारा कुल 94,500 रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, सेवानिवृत्त सैनिक सतपाल ज्याणी ने 50 हजार रुपये की लागत से प्रार्थना-स्थल हेतु चौक निर्माण, सुनील सिहाग ने ग्रीन बोर्ड व इलेक्ट्रॉनिक बेल, पूजा महंत गोगामेड़ी ने छह स्टील कुर्सियां और संतलाल गहलोत ने सरस्वती स्टैंड देने की घोषणा की। प्रधानाध्यापक ने विद्यालय का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। मंच संचालन शारीरिक शिक्षक सुरजीत जाखड़ ने किया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ रीतु जांगिड़, कंचन छिंपा, शारदा तंवर, अनिता गाट, सुनीता औलख सहित कालू औलख, निहाल सिंह बैनिवाल, मुन्शीराम गेदर, राजेश पुनियां, बेलीराम बेनिवाल, जगदीश तंवर, मनीराम लोहरा और महावीर सहित उपस्थित रहे।
