
हनुमानगढ़। बेवजह गिरफ्तार किए गए डीवाईएफआई व एसएफआई कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग के संबंध में डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राष्ट्रपति के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा। डीवाईएफआई के जिला सचिव वेद मक्कासर ने बताया कि चूरू पुलिस की ओर से डीवाईएफआई के जिलाध्यक्ष दीनदयाल गुलेरिया, एसएफआई चूरू जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश डूडी, एसएफआई प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल राव सहित डीवाईएफआई-एसएफआई कार्यकर्ताओं को बिना मुकदमे व बिना चार्ज के हिटलर शाही दिखाते हुए अलोकतांत्रिक तरीके से गिरफ्तार किया गया है। उक्त लोग चूरू जिले की स्थानीय मांगों व रेहड़ी लगाने वाले मजदूरों के समर्थन में लम्बे समय से लोकतांत्रिक तरीके से आन्दोलन कर रहे थे। जिसका डीवाईएफआई हनुमानगढ़ घोर विरोध व निन्दा करती है। उन्होंने मांग की कि उक्त सभी लोगों को तुरन्त प्रभाव से रिहा किया जाए। अन्यथा भारत की जनवादी नौजवान सभा पूरे प्रदेशभर में आंदोल करने पर मजबूर होगी। इस मौके पर देवीलाल, सुरेश, विनोद, सहदेव गोस्वामी, रवि सिला, रमेश कुमार, रामपाल, पालाराम, इकबाल खां, मुकेश, राजकुमार, सोनू, सुनील, विजय आदि मौजूद रहे।

