चारणवासी। चक 8 केएनएन के खाले का पुनर्निर्माण होगा,जिसका शिलान्यास एईएन रणवीर देहडू,एईएन मनदीप सिंह,एनपी 4 के अध्यक्ष इंद्राज पटीर ने किया,किसानों ने बताया कि खाला निर्माण हुआ लंबा समय होने के कारण पूरी तरह से डैमेज हो चुका था जिससे बार-बार टूटने व सीपेज के कारण सिंचाई पानी की बर्बादी हो रही। बताते चलें कि सरकार द्वारा 40 मुरब्बा लंबेे खाले के पुनर्निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ रूपए का बजट स्वीकृत किया था विभाग ने सुथार कन्सट्रेक्षन कंपनी ढंढेला(नोहर)के नाम टेंडर किया था। ठेकेदार नितीन गोल्याण-बंशीलाल सुथार ने बताया कि खाले का निर्माण तेजी से किया जाएगा ताकि किसानों के खेतों में पूरा पानी पहुंच सके। इस असवर पर ग्राम सेवा सहकारी समिति मलवाणी के उपाध्यक्ष सोहनलाल भांभु,भाकिसं के पूर्व तहसील अध्यक्ष रामकुमार खीचड़,रामकुमार सहू,हरीसिंह कुहाड़, संतलाल कुहाड़ सहित काश्तकार किसान मौजूद थे।
