हनुमानगढ़। जंक्शन में सर्व हिंदू समाज के तत्वावधान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य हिंदू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करना तथा सनातन धर्म और सामाजिक समरसता का संदेश देना बताया गया है। आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में समाज के विभिन्न वर्गां के लोगों की भागीदारी रहेगी और कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता को मजबूती देने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत सम्मेलन का आयोजन 15 फरवरी को दोपहर 2 बजे दुर्गा मंदिर धर्मशाला में किया जाएगा। आयोजक मंडल के अनुसार यह सम्मेलन समाज में नई चेतना और सकारात्मक ऊर्जा के संचार के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
