
हनुमानगढ़। फूडग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन संस्था की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी गुरुवार, 25 दिसम्बर को विधिवत कार्यभार ग्रहण करेगी। कार्यभार ग्रहण सुबह 11.30 बजे फूडग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन संस्था कार्यालय में ग्रहण किया जाएगा। इस मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक गणेश राज बंसल मौजूद रहेंगे।
