पल्लू। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत शुक्रवार को पल्लू में खाद्य सामग्री का निरीक्षण कर सात नमूने संग्रहित किए। खाद्य सामग्री का विक्रय करने वाले व्यवसाइयों को शुद्ध खाद्य सामग्री बनाने, बेचान करने एवं संस्थान पर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि जिले में शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत शुक्रवार को पल्लू में अनेक दुकानों की जांच कर सैम्पल संग्रहित किए गए। उन्होंने बताया कि मै. पतंजलि आयुर्वेद मिल्क डेयरी से दूध के दो सैम्पल, मै. परी मिल्क डेयरी से दूध का सैम्पल, मै. श्याम ढाबा से हल्दी पाउडर, मै. गणपति डेयरी से दूध के दो सैम्पल, मै. मनोज रायका मिल्क ट्रांसपोर्टर से दूध का सैम्पल संग्रहित किया गया। संग्रहित किए गए सभी सैम्पल को जांच के लिए बीकानेर स्थित जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला में भिजवाया गया है। निरीक्षण दल में एफएसओ सुदेश गर्ग, ट्रेनी एफएसओ अनुपम चोयल, गार्ड सुखदेव सिंह, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हीरावल्लभ एवं वाहन चालक गुरुशरण सिंह शामिल रहे।
