हनुमानगढ़। 18 एसपीडी स्थित ओएसिस सैनिक स्कूल में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 11 जनवरी, रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाया जाएगा। चौधरी रावताराम मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट युवा संघ व ओएसिस सैनिक स्कूल के तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे 12वें शिविर में श्री जगदम्बा धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय श्रीगंगानगर की टीम सेवाएं देगी। शिविर में मरीजों की जांच कर दवाइयां भी नि:शुल्क वितरित की जाएंगी। मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को 12 जनवरी, सोमवार को सुबह 7 बजे ओएसिस सैनिक स्कूल से श्रीगंगानगर ले जाकर ऑपरेशन करवाया जाएगा। मरीजों के आने-जाने, भोजन, दवाइयों व ऑपरेशन की सुविधा भी नि:शुल्क रहेगी। हास्य कलाकार ख्याली सहारण ने बताया कि अब तक संघ की ओर से पूर्व में आयोजित नि:शुल्क शिविरों के माध्यम से करीब एक हजार मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन करवाए जा चुके हैं। युवा संघ 18 एसपीडी के कार्यकर्ता शिविर को लेकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।
