ऐलनाबाद। शहर के वार्ड नंबर सात के पार्षद व भाजपा नेता सत्यनारायण पांडिया के माता कलावती देवी का उनके पैतृक गांव रिसालियाखेड़ा में निधन हो गया। वह करीब 92 वर्ष के थे। आज उनका अंतिम संस्कार गांव रिसालियाखेड़ा में किया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित विनोद शर्मा, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, ब्राह्मण महासभा ऐलनाबाद के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण दास सारस्वत, सारस्वत ब्राह्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष परमजीत शर्मा, पत्रकार जगतार समालसर सहित शहर के गणमान्य लोगों व सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संगठनों के लोगों ने माता कलावती के देहांत पर शोक व्यक्त करते हुए सत्यनारायण पांडिया ,शिव कुमार पांडिया व दुलीचंद पांडिया के साथ गहरी संवेदना प्रकट की व माता कलावती देवी की आत्मिक शांति के लिए अरदास की। आगामी 11 फरवरी बुधवार को स्वर्गीय माता कलावती देवी की आत्मिक शांति के लिए शोक सभा का आयोजन उनके गांव रिसालियाखेड़ा में होगा।
