हनुमानगढ़। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में बुधवार को पीएम श्री प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 9 तथा कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता लिखित रूप में आयोजित की गई, जिसमें सभी विषयों से संबंधित एनसीईआरटी पुस्तकों पर आधारित 50 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल किए गए। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, लगन और गंभीरता के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कक्षा-वार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रदान किया गया। विजेताओं को मोमेंटो एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य आरसी देहडू ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसी सह-शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
