रावतसर। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रावतसर में आज समसा जयपुर से सहायक निदेशक राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, पवन कुमार जी द्वारा विद्यालय का औपचारिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पवन कुमार जी ने पीएम श्री योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न कम्पोनेंट्स से संबंधित रिकॉर्ड का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के समय विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं, डिजिटल संसाधनों, नवाचार गतिविधियों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई।

व विद्यार्थियों से वार्तालाप के दौरान विद्यार्थियों से पढ़ाई में एकाग्रता और समय के महत्व की चर्चा की,अधिकारियों द्वारा पीएम श्री योजना के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया गया तथा आवश्यक सुझाव भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा पवन कुमार जी का साफा पहनाकर स्वागत किया। विद्यालय के उपप्रधानाचार्य पूनम , किरण, सुरेश, रायसिंह एवं समस्त स्टाफ द्वारा विद्यालय में संचालित शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी साझा की। निरीक्षण कार्यक्रम से विद्यालय परिवार को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ तथा भविष्य में पीएम श्री योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रेरणा मिली।
