नोहर। गांव फेफाना में थाना होने के बावजूद चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अब धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। बीती रात गांव के शनि मंदिर में दो चोरों द्वारा चोरी का प्रयास किया गया, अन्य एक दुकान से चोरी करते चोर को पकड़ कर लोगों ने पुलिस के हवाले किया। इससे पहले गांव रामसरा की मस्जिद में छह माह में दो बार में दानपात्र से एक लाख 40 हजार रुपए पार हो गये,उसके बाद जसाना गांव में दुकान की दीवार तोड़कर नगदी व सामान चुरा, थाने में सीआई तैनात और संसाधन होने के बावजूद चोरियों की घटनाओं का खुलासा नहीं हो रहा। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध चोर कैद हुए हैं, जो चोरी का प्रयास करते साफ देखे जा सकते हैं। हालांकि, वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका, घटना ने फेफाना पुलिस की मुस्तैदी की पोल खोलकर रख दी। जुड़े गांवों के लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त के अभाव में चोरी की घटनाएं बढ़ने के साथ अपराधिक प्रवृति के लोगों में भय न होने से गांवों में अशांत माहौल रहने लगा है। प्रेमनगर में एक दुकान को निशाना बना रहे चोरों का सामना सतर्क ग्रामीणों से हो गया। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक चोर को रंगे हाथों धर दबोचा, जबकि उसके दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपी को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस केवल नाम की रह गई है। पुलिस के क्षेत्र की जनता अब जांच चल रही है जैसे रटे-रटाए जुमलों से संतुष्ट नहीं है। ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि यदि जल्द ही चोर जेल में और पुलिस रोड पर नहीं दिखी, तो आंदोलन करेंगे।
