हनुमानगढ़। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (एआईबीईए) से संबद्ध राजस्थान प्रदेश बैंक एम्प्लाई यूनियन के बैनर तले बैंक कर्मचारियों ने गुरुवार को जंक्शन की नई धानमंडी स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा के सामने श्रम विरोधी लेबर कोड और मजदूर-विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन के क्षेत्रीय सचिव प्रदीप गोयल ने किया। प्रदर्शन में बैंक कर्मचारियों ने हिस्सा लेते हुए केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सरकार श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करे तथा नए लेबर कोड को वापस ले। इस अवसर पर एआईबीईए से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि श्रमिक हितों पर आघात करने वाली नीतियों का पुरजोर विरोध जारी रहेगा और कर्मचारी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेंगे। इस मौके पर पंजाब नेशनल बैंक एम्प्लाई यूनियन राजस्थान के उपाध्यक्ष अश्विनी अरोड़ा, सहायक महासचिव उमाशंकर गोयल, सुधीर निवाद, विवेक, विकास, राजकुमार, अजीत, अमन, रामकुमार, मुकेश भागनानी, सन्नी जग्गा, चंद्रशेखर, भंवर सिंह, दिनेश कुमार, मैनपाल, रश्मि अग्रवाल, आशा गोरा तथा केनरा बैंक से मोहित कुमार सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
