
हनुमानगढ़। लाडले खाटू वाले सेवा समिति की ओर से दूसरा नववर्ष महोत्सव गुरुवार रात्रि को दुर्गा मंदिर में आयोजित जागरण के साथ सम्पन्न हुआ। इससे एक दिन पूर्व बुधवार को श्याम नाम की मेहंदी का आयोजन किया गया। रात्रि जागरण में शिवम पारस दिल्ली से, पावनी खुराना हिसार से, एंकर व प्रसिद्ध गायक सुरेश कटारिया, सोनम चौधरी व नेहा शर्मा हनुमानगढ़ ने पूरी रात्रि बाबा का गुणगान किया। श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार भक्त अशोक कुमार की ओर से किया गया। भक्त कन्नू ने श्याम बाबा के लिए चांदी का मुकुट भेंट किया। समिति के जतिन अग्रवाल, जतिन बसंल, शितिज गर्ग, चिराग बंसल ने बताया कि श्याम भक्तों के लिए लक्की ड्रॉ भी निकाले गए। प्रथम पुरस्कार इलेक्ट्रिक स्कूटी, 10 भक्तों को श्याम बाबा के चांदी के लॉकेट लक्की ड्रा के माध्यम से प्रदान किए गए। जागरण में पहुंचे भक्तों के लिए कड़ी खिचड़ा सहित छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया।
