हनुमानगढ़। टाउन स्थित नेहरू मैमोरियल विधि महाविद्यालय में मंगलवार को छात्र-छात्राओं व स्टाफ की ओर से लोहड़ी पर्व पारंपरिक तरीके से मनाया गया। इसके अंतर्गत महाविद्यालय प्रांगण में लोहड़ी जलाई गई। छात्र-छात्राओं व स्टाफ ने लोहड़ी की परिक्रमा कर तिल, मंूगफली, गुड़ से बनी वस्तुएं अग्नि में अर्पित की। छात्र-छात्राओं ने भांगड़ा की धुन पर नृत्य कर, रेवड़ी, मंूगफली एवं गजक बांटकर खुशियां मनाईं तथा साम्प्रदायिक सौहार्द का सन्देश दिया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सीताराम ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह त्योहार पारंपरिक तौर पर सम्पूर्ण उत्तर भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर महिलाएं लोहड़ी के मांगलिक गीत गाती हैं। यह पर्व सर्द ऋतु के प्रस्थान व ग्रीष्म ऋतु के आगमन का संकेत देता है। इस अवसर पर डॉ. केबी ओझा, डॉ. बृजेश अग्रवाल, डॉ. मोहम्मद इमरान, डॉ. दिनेश खोथ, निखिल सिगची, हरीश यादव, अशोक कुमार सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
