हनुमानगढ़। श्री धानका धर्मशाला समिति एवं धानका समाज की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 7 फरवरी, शनिवार को दोपहर 2 बजे आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम श्री धानका धर्मशाला प्रांगण, नई नगर परिषद के नजदीक, टाउन में सम्पन्न होगा। समारोह में नव निर्वाचित अध्यक्ष सेवाराम नागर, सचिव मदनलाल मावर तथा कोषाध्यक्ष रॉकी पचेरवाल विधिवत शपथ ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीगंगानगर लोकसभा सांसद कुलदीप इंदोरा रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, भाजपा नेता अमित सहू, पूर्व विधायक कृष्ण कड़वा, पूर्व सभापति राजकुमार हिसारिया आदि को आमंत्रित किया गया है।
