हनुमानगढ़। श्री नारायण अन्न जल सेवा समिति रेलवे स्टेशन संगरिया की बैठक में आगामी सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों की चर्चा की गई। इसके साथ नई कार्यकारणी सर्वसम्मति से घोषित की गई। बैठक में शमशेर चहल अध्यक्ष, लखवीर सिंह सचिव, शिव मुंजाल कोषाध्यक्ष, धर्मंेद्र अरोड़ा उपाध्यक्ष, अमित बाघला को सहसचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में तिलक कोचर, राकेश बंसल, देवीलाल सिहाग, अरुण वर्मा, मुख्तयार सिंह, सरजीत धारणिया, टोनी ऐरी, चंद्रशेखर शर्मा, अश्विनी जांगिड़, प्रेम वर्मा, जसवंत सिंह, करणी सिंह, सुरेंद्र जैन को शामिल किया गया। समिति सदस्यों ने नई कार्यकारणी को बधाई देते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। समिति सदस्यों ने ढाई सौ जरूरतमंद बच्चों को जूते वितरण, मकर संक्रांति पर रेलवे स्टेशन पर पकौड़ों का लंगर लगाने, फरवरी माह में सामूहिक विवाह कराने आदि कार्य करने का निर्णय लिया।

