
हनुमानगढ़। सरकारी क्वार्टर के आंगन में खड़ी बाइक रात्रि को अज्ञात जना चोरी कर ले गया। इस संबंध में जंक्शन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार सूरज कुमार (22) पुत्र जयकिशोर दास निवासी वार्ड 57, बिजली कॉलोनी के पीछे, सरकारी क्वार्टर, सुरेशिया, जंक्शन ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उसने 20 दिसम्बर को रोजाना की तरह अपनी बाइक नम्बर आरजे 31 एसवी 7643 अपने क्वार्टर के आंगन में खड़ी की थी। रात्रि को कोई अज्ञात व्यक्ति दीवार कूदकर उसके क्वार्टर के आंगन में घुसा और बाइक चोरी कर ले गया। बाइक के मूल कागजात टूल बॉक्स में रखे हुए थे। अगले दिन 21 दिसम्बर को सुबह जब वह उठा तो आंगन से बाइक गायब थी तथा दरवाजा खुला था। उसने आसपास बाइक के बारे में काफी खोजबीन व पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश हैड कांस्टेबल विजयसिंह के सुपुर्द की।
