ऐलनाबाद। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के भजन पार्टी कलाकारों ने बुधवार को गांव मल्लेवाला में पहुंचकर आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीण जनता को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाना है, ताकि हर पात्र व्यक्ति को इन योजनाओं का लाभ मिल सके। इस दौरान विभागीय व सूचीबद्ध पार्टियों लीडर भजन पार्टी लाला राम व रामपाल ने गीतों के माध्यम से ग्रामीणों को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना, आयुष्मान भारत चिरायु योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, स्वच्छ पेयजल योजना, मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, लाडली योजना के साथ-साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान, जल संरक्षण, पोषण अभियान, नशा मुक्ति अभियान के बारे में जागरूक किया।
