हनुमानगढ़। सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने की दिशा में राजस्थान प्रदेश में महासभा का पुनर्गठन करते हुए नए प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में हनुमानगढ़ जिला इकाई के जिलाध्यक्ष पद पर पुनः दुर्गा प्रसाद शर्मा तथा संगठन महासचिव पद पर चन्द्र भान तिवारी को मनोनीत किया गया है। बताया गया कि इन दोनों पदाधिकारियों की पुनः नियुक्ति संगठन के प्रति उनके दीर्घ अनुभव, सक्रिय कार्यशैली एवं जिले में संगठन को मजबूत आधार प्रदान करने के फलस्वरूप की गई है। नई घोषणा के बाद ब्राह्मण समाज में हर्ष और उत्साह का वातावरण देखने को मिला है। जिलाध्यक्ष पद पर पुनः मनोनयन के बाद दुर्गा प्रसाद शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा एवं प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा द्वारा उन पर पुनः विश्वास जताकर जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के विचारों और आदर्शों को केंद्र में रखकर समाज के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को संगठित रूप से आगे बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन भी किया जाएगा, जिससे संगठन की गतिविधियों को और अधिक गति मिल सके।

नवनियुक्त संगठन महासचिव चन्द्र भान तिवारी ने कहा कि वे जिलाध्यक्ष के मार्गदर्शन में ब्राह्मण समाज के विकास, एकता एवं मजबूती के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए सभी समाजबंधुओं को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इन नियुक्तियों पर ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजनों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं। समाज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ बृजेश गौड़ पूर्व सभापति कालूराम शर्मा, डाक्टर भारत भूषण शर्मा,शांति प्रकाश बिस्सा,नरेश पुरोहित , अशोक व्यास, लोकेश शर्मा,अजय शर्मा , पार्षद हिमांशु महर्षि, मुकेश महर्षि, संजीव कुमार शर्मा, एडवोकेट रामानंद बोहरा , एडवोकेट सोमप्रकाश शर्मा ,एडवोकेट मनोज कुमार शर्मा, एडवोकेट हिमांशु शर्मा, महेन्द्र शर्मा, गोपाल शर्मा शेरु, गजानंद शर्मा,नीपेन शर्मा, एडवोकेट मदन पारीक, सुभाष चन्द्र दाधिच, राजीव शर्मा,विजय शर्मा पुरषोत्तम कौशिक, श्री प्रकाश शर्मा , परविन्द्र गौड़ शिवभगवान सिकरिया, विनोद सिसकारियां, मूलचंद शर्मा नरेंद्र शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, एडवोकेट उमेश शर्मा, एडवोकेट उमाशंकर शर्मा, एडवोकेट जितेन्द्र शर्मा, एडवोकेट पंकज शर्मा, गायत्री शर्मा, दीपिका शर्मा, निर्मला शर्मा, रश्मि शर्मा एडवोकेट पूनम शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, कविता तिवारी, निशा शर्मा , इन्दु शर्मा, प्रवीण शर्मा,शांति स्वरूप शर्मा, सचिन शर्मा साहब राम शर्मा, भीमसेन पारीक,नरेश पारीक, राकेश पारीक, पंकज शर्मा फतेहगढ, अशोक कुमार शर्मा , नरेशकुमार शर्मा आर के जोशी, लोकराज शर्मा, श्याम जी जोशी, नरेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, नारायण दत्त शर्मा, हनुमान प्रसाद गौड़, ललित शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा शोर्य, लीलाधर शर्मा कोहला, राजकुमार महर्षि, दयानंद दाधिच, वेदप्रकाश शर्मा,गौरव पारीक नोहर, एडवोकेट रविन्द्र शर्मा, वरिष्ठ वैद्य तीर्थ राम शर्मा, महेन्द्र सारस्वत, प्रवीण शर्मा,पी डी शर्मा, एडवोकेट भोजराज चिरंजी लाल, इन्दु तिवारी, प्रवीण तिवारी अनेक अधिवक्ता, समाजसेवी एवं महिला प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई दी। अंत में जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा एवं संगठन महासचिव चन्द्र भान तिवारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे
