हनुमानगढ़। टाउन के मुखर्जी नगर स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, वार्ड 30 में शुक्रवार को वसंत पंचमी के अवसर पर विविध शैक्षिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य दीपक बारोटिया ने की। इस दौरान हरि खदरिया सहित शिक्षक एवं अभिभावकों की उपस्थिति में कक्षा 9 की छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। विद्यालय परिसर में मेगा पीटीएम (पेरेंट्स-टीचर मीटिंग) का भी आयोजन हुआ, जिसमें शिक्षकों ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर, प्रगति एवं आवश्यक सुधार बिंदुओं पर अभिभावकों से संवाद किया। इसके साथ ही बच्चों के लिए कृष्ण भोग का आयोजन किया गया, जिसमें एसएमसी एवं एसडीएमसी के सदस्य भी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना, अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाना तथा विद्यालय-समुदाय के बीच समन्वय को सुदृढ़ करना रहा।
