हनुमानगढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा स्टेट एक्शन प्लान की पालना में एवं तनवीर चौधरी, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) हनुमानगढ़ द्वारा नेहरू मेमोरियल विधि महाविद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम/सेमिनार का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया द्वारा उपस्थित विद्यार्थीयों को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000, डिजिटल अरेस्ट, फ़िशिंग हमले के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।

इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय लोक अदालत, मध्यस्थता व निःशुल्क विधिक सहायता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों, स्थाई लोक अदालत के अंतर्गत आने वाली जनोपयोगी सेवाओ न्याय आपके द्वार अभियान, राजस्थान पीड़ित प्रतिकर योजना एवं मामलों की राजीनामा प्रक्रिया एवं नालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डिप्टी एलएडीसी अधिवक्ता हरीश जोशी ने बाल विवाह रोकथाम हेतु संचालित नालसा आशा योजना, निःशुल्क विधिक सहायता हैल्पलाईन 15100 का आमजन में प्रचार-प्रसार करने हेतु प्रोत्साहित भी किया। विधिक जागरूकता सेमिनार में मंच संचालन ब्रजेश अग्रवाल, प्रभारी, लीगल एड क्लिनिक द्वारा किया गया। सेमिनार के अंत में सीताराम, प्रधानाचार्य, नेहरू मेमोरियल विधि महाविद्यालय द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया। सेमिनार के पश्चात महाविद्यालय स्थित लीगल एड क्लिनिक, मूट कोर्ट एवं फॉरेन्सिक लेब का निरीक्षण भी किया गया।
