
हनुमानगढ़। सूचना उपलब्ध करवाने की मांग के संबंध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एडीएम को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि उप वन संरक्षक की ओर से या कार्यालय अनुसूचित जाति के प्रभारी राजू परमार की ओर से उच्च न्यायालय, जोधपुर में विचाराधीन एसवी सिविल रिट पेटीशन में उच्च न्यायालय जोधपुर के निर्णय मुआवजा राशि के रूप में प्राप्त की है तो कार्यालय उप वन संरक्षक दो उगाहा सहित अपनी टाइपिंगशुदा रसीद उपलग्ध करवाई जाए। श्रमिक के मांग करने पर कार्यालय में मुआवजा दिया गया है, उसकी फोटो प्रति भी दी जाए। 16 जून 2015 को अनुसूचित जाति आयोग के प्रभारी को श्रमिक के टाइपिंगशुदा पत्र लिखकर अगवत करवाया गया कि उसे दो लाख रुपए का मुआवजा नहीं चाहिये, उसे श्रम न्यायालय, श्रीगंगानगर के अवॉर्ड की पालना में डयूटी ज्वाइन करवाई जाए। इसी दिन जो वेतन भुगतान किया गया है उसकी भी प्रति उपलब्ध करवाई जाए। कार्यकर्ताओं ने मांग पूरी न होने पर जिला कलक्ट्रेट के समक्ष धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस मौके पर मनवीर सिंह, विनोद कुमार, करणी सिंह, सुरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
