हनुमानगढ़। वरिष्ठ अधिवक्ता सतपाल लिम्बा का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से अधिवक्ता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। 20 साल एयरफोर्स में सेवाएं देने वाले सतपाल लिम्बा का जंक्शन की कल्याण भूमि में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। लालगढ़ छावनी से नायब सूबेदार विष्णु प्रसाद ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद नागरिकों, परिचितों एवं अधिवक्ताओं ने सतपाल लिम्बा को अंतिम विदाई दी।


इस मौके पर सिपाही भूपेंद्र मीना, हवलदार प्रजापति रमेश, भूतपूर्व सैनिक ऑनरेरी कैप्टन शिशुपाल, सूबेदार पृथ्वी सिंह, सूबेदार सुखदेव, सिंह, हवलदार सुशील कुमार शर्मा, सार्जंट सुभाष चंद्र गोदारा, नायक लखविन्द्र सिंह, नायक कुलदीप सिंह, हवलदार विजय कुमार, हवलदार बाल किशन, हवलदार अशोक कुमार सैनिक विश्रामगृह आदि मौजूद रहे।


उधर, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शुक्रवार को बार संघ की ओर से अधिवक्ता चैम्बर ब्लॉक-ए में श्रद्धांजलि एवं शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता दिवंगत सतपाल लिम्बा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


दिवंगत अधिवक्ता सतपाल लिम्बा को दी श्रद्धांजलि
बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता सतपाल लिम्बा का गुरुवार को हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से अधिवक्ता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शुक्रवार को बार संघ की ओर से अधिवक्ता चैम्बर ब्लॉक-ए में श्रद्धांजलि एवं शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
