ऐलनाबाद। सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय मीठी सुरेरा ऐलनाबाद में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सज्जन कुमार के निर्देशन व प्रो. दलीप सिंह की अध्यक्षता में तथा एनएसएस प्रभारी प्रो. राजवीर के संयोजन में चल रहे एनएसएस इकाई के सात दिवसीय शिविर “यूथ फार माई भारत और यूथ फ़ॉर सतत् विकास ” थीम के अंतर्गत अंतिम सातवें दिन की शुरूआत लक्ष्य गीत तथा सरस्वती वंदना तथा दीप प्रज्वलन के साथ की गई। सात दिवसीय शिविर के समापन अवसर पर सीडीएलयू से एनएसएस कोऑर्डिनेटर डा. रोहतास ने बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। कालेज कार्यकारी प्राचार्य प्रो. दलीप सिंह और डा. सुगन सिंह द्वारा मुख्य अतिथि का बुक्के व पौधे के साथ स्वागत किया गया। महाविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी डा. जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि स्वैच्छिक समुदाय सेवा के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व और चरित्र के विकास के प्राथमिक उद्देश्य के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना को शुरू किया गया था। एनएसएस का उद्देश्य ‘सेवा के माध्यम से शिक्षा’ है। एक एनएसएस स्वयंसेवी ‘स्वयं’ से पहले ‘समुदाय’ को स्थान देता है। यह शिक्षा के तीसरे आयाम का हिस्सा है, अर्थात् मूल्यवर्धक शिक्षा है जो कि तेजी से महत्वपूर्ण बनती जा रही है। किसी भी देश के निर्माण में वहाँ के युवाओं का सबसे बड़ा योगदान होता है।जिनके कंधों पर ही देश की जिम्मेदारी है, और ये युवा देश के विकास में अपनी भूमिका निभा भी रहे हैं।उन्होंने कहा कि वो हाथ सदा पवित्र होते हैं।जो दुआ से अधिक सेवा के लिए उठते हैं।निःस्वार्थ भाव से की गई सेवा सदा के लिए लोगों के जहन में बस जाती है। उन्होंने एनएसएस के विभिन्न कैंपों तथा अवार्ड के बारे में भी जानकारी दी ।तत्पश्चात एनएसएस शिविर के छात्र-छात्राओं ने कल्चर प्रोग्राम पेश किया जिसमें अनिता, गुरप्रीत व यशोदा ने प्रस्तुति दी।एनएसएस वॉलियंटियर शिवानी द्वारा सात दिवसीय शिविर की रिपोर्ट पेश करने के साथ वीडियो भी पेश की गई ।दस बच्चों को बेस्ट एक्टिव वालंटियर चुना गया। जिनको को मुख्य अतिथि प्रो. रोहतास ने सम्मानित किया। सभी एनएसएस शिविर की छात्र -छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ एनएसएस की स्वयं सेवको ने सात दिवसीय शिविर के अनुभव को सांझा किया व अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्रो राजवीर ने सभी का धन्यवाद किया तथा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। दोपहर के भोजन के बाद कैंप के समापन की घोषणा की गई।मंच का संचालन प्रो सावन कुमार व एनएसएस वालंटियर युवराज व रुद्रप्रताप ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी के साथ वशिष्ठ अतिथि के रूप में सरपंच सत्यनारायण सेन मीठी सुरेरां, प्रिं.राजेश बाना राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मिठनपुरा, प्रिं. नवदीप धुड़िया पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल तलवाड़ा खुर्द, प्रिं. मनोज कुमार राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल मीठी सुरेरा,हरबंस सिहाग प्रवक्ता राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मीठी सुरेरां , प्रिं. रामेश्वर सोलंकी राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मीठी सुरेरां, देवीलाल सहारण राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुर्टवाला , वेदप्रिय गुप्ता नचिकेतन मॉडल स्कूल ऐलनाबाद,प्रवक्ता राकेश राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऐलनाबाद, प्रिं.महेंद्र मेहता व सुरजीत कसवां राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैहना खेड़ा, प्रवक्ता हरीश आरोही माडल स्कूल खारी सुरेरा, प्रवक्ता राकेश शामिल हुए।इस मौके पर महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक तथा गैर- शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों के इलावा सभी एनएसएस विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
