हनुमानगढ़। जंक्शन थाना पुलिस ने संगरिया क्षेत्र के एक युवक को अफीम सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू किया है। पुलिस के अनुसार जंक्शन थाना की एसआई चुकां के नेतृत्व में गठित टीम गुरुवार रात्रि को गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान टीम ने शिव मंदिर मल्टीप्लेक्स के नजदीक कार्रवाई करते हुए एक युवक को 139 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वसीम अकरम (22) पुत्र मुस्ताक अली निवासी वार्ड नौ, गांव रतनपुरा हाल किराएदार मकान संजय जाट वार्ड एक, बस स्टैंड के पीछे, संगरिया के रूप में हुई। मामले की जांच एसआई गुरदेव सिंह कर रहे हैं।
