filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;
संगरिया। नाथवाना रोड स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 3 एमजेडी में समाजसेवी मीतू जिंदल की ओर से सराहनीय सामाजिक सेवा कार्य किया गया। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं अग्रवाल महासभा की प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के 21 जरूरतमंद विद्यार्थियों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म स्वेटर वितरित किए गए। स्वेटर वितरण कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल युवा सम्मेलन के जिलाध्यक्ष एवं अग्रवाल महासभा संगरिया के अध्यक्ष डॉ. संजय जिंदल, उपाध्यक्ष अविनाश बंसल, कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंगला, विद्यालय की प्रधानाचार्या सुशीला बिश्नोई, शिक्षिका मोनिका मित्तल, सरोज कुमारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सुशीला बिश्नोई ने इस पुनीत एवं प्रेरणादायक कार्य की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने समाजसेवी मीतू जिंदल एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक सेवा कार्यांे की निरंतरता की अपेक्षा जताई।
