ऐलनाबाद। जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान बङागुढा क्षेत्र से एक युवक को हजारों रुपए की 5 ग्राम 95 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान हरपाल सिंह उर्फ कालू पुत्र बलजीत सिंह निवासी गांव बंग्गू जिला सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान गली नंबर 26 बङागुढा क्षेत्र मे मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक नौजवान युवक पैदल आता दिखाई दिया। उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 5 ग्राम 95 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ बङागुढा थाना मे मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच थाना बङागुढा पुलिस को सौंपी गई है ।
